रसायन के क्षेत्र में मानकीकरण पर बीआईएस संवाद

रसायन के क्षेत्र में मानकीकरण पर बीआईएस संवाद वीडियो 

Last Updated on May 11, 2022

रसायन दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रयोजनों के लिए काम आते हैं जिसमें घरेलू से वाणिज्यिक उत्पाद तक शामिल हैं जो कि जीवन रक्षक या स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकते हैं। रसायन वे लाभ देते हैं जिन पर समाज निर्भर है। इनका व्यापार और विकास के संदर्भ में नागरिकों के आर्थिक और सामाजिक सकुशलता में महत्वपूर्ण योगदान हैं। रसायन विभाग (सी एच डी ) भारतीय मानक ब्यूरो के सबसे पुराने तकनीकी विभागों में से एक है। रसायन विभाग ने 25 विषय समितियों की सहायता से मुख्यतः अकार्बनिक रसायन से संबंधित 1800 से अधिक मानक निर्धारित किए हैं। इस बी आई एस टॉक में हमने रसायन विभाग के मानकों को मुख्‍य रूप से 8 वर्गों में वर्गीकृत किया है। इसे ध्यान में रखते हुए रसायन विभाग के अधिकारियों ने प्रत्येक वर्ग के कुछ महत्वपूर्ण मानको के बारे में विस्तार से बताया है जिसमें उनके विषय क्षेत्र और मानक में निर्दिष्ट विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षण अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला है।

संबंधित वीडियो

×